उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में खुला बाजार: आईटी, मीडिया और बैंकिंग शेयरों में लिवाली, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र

सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्त शुरुआत

उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में खुला बाजार: आईटी, मीडिया और बैंकिंग शेयरों में लिवाली, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। आईटी और बैंकिंग शेयरों में बढ़त के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में लाल निशान में फिसल गए।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स 58.89 अंक टूटकर 77,649.63 अंक पर खुला। यह ऊपर 77,753 अंक और नीचे 77,542 अंक तक गया है। खबर लिखे जाते समय यह 72.44 अंक (0.09 प्रतिशत) फिसलकर 77,636.08 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 22.45 अंक की गिरावट में 24,216.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 7.00 अंक यानी 0.03 प्रतिशत नीचे 24,231.50 अंक पर था। 

वृहत बाजार में लिवाली का जोर है। आईटी, मीडिया, बैंकिंग और रसायन समूहों के सूचकांक ऊपर हैं। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों में बिकवाली चल रही है। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर डेढ़ से दो फीसदी के बीच बढ़त में हें। बजाज फिनसर्व, इंडिगो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी हरे निशान में हैं। एचडीएफसी बैंक, इटरनल, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर नीचे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए प्रसव सखी व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए प्रसव सखी व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव सखी व्यवस्था शुरू होगी।...
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले-छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा 
मौसमी बीमारियों पर सख्ती, अस्पतालों में 24 घंटे स्टाफ रहेगा तैनात
लोकसभा में नीट विवाद गरमाया, विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिका-ईरान युद्ध पर 37.5 अरब डॉलर खर्च, रक्षा मंत्री ने मांगा 87.6 अरब डॉलर का नया आपात बजट
नीट घोटाले पर राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, जयपुर में वाटर कैनन और पुलिस कार्रवाई से बढ़ा तनाव
नीट पेपर लीक पर राज्यसभा में घमासान, किरेन रिजिजू बोले-चर्चा को सभी दल तैयार , कांग्रेस डाल रही बाधा