उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में खुला बाजार, वृहत बाजार में बिकवाली का जोर

आईटी शेयरों में तेजी

उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में खुला बाजार, वृहत बाजार में बिकवाली का जोर
घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर खुलने के बाद मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जबकि आईटी और ऑटो सेक्टर में लिवाली से बाजार को सहारा मिला।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांकों में उतार-चढ़ाव है जबकि वृहत बाजार पर बिकवाली का दबाव है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 50.67 अंक गिरकर 77,638.66 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 62.26 अंक (0.08 प्रतिशत) की बढ़त में 77,716.86 अंक पर था। इस बीच यह नीचे 77,440.91 अंक तक और ऊपर 77,737.22 अंक तक गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 24,249.55 अंक पर लगभग सपाट खुला। खबर लिखे जाते समय यह 22.80 अंक यानी 0.09 प्रतिशत ऊपर 24,273 अंक पर रहा। वृहत बाजार में फिलहाल बिकवाली का जोर है। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.17 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.18 प्रतिशत उतर चुका है। आईटी और ऑटो समूहों में तेजी रही। निफ्टी आईटी 1.76 फीसदी और ऑटो 1.19 फीसदी की बढ़त में हैं। तेल एवं गैस, स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टरों में भी लिवाली चल रही है। बैंकिंग, वित्त, रियल्टी और रसायन समूहों के सूचकांक अभी लाल निशान में हैं।

सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स का शेयर ढाई प्रतिशत, एशियन पेंट्स का डेढ़ प्रतिशत और बीईएल तथा इटरनल का एक-एक प्रतिशत की गिरावट में है। एक्सिस बैंक, इंडिगो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी दबाव में हैं। इंफोसिस का शेयर करीब ढाई प्रतिशत ऊपर चल रहा है। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और महिंद्रा एंड महिंद्रा में एक से दो प्रतिशत की तेजी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

टी-20 बैटिंग रैंकिंग : वैभव सूर्यवंशी 48वें स्थान पर, ईशान किशन फिर से नंबर 1 पर टी-20 बैटिंग रैंकिंग : वैभव सूर्यवंशी 48वें स्थान पर, ईशान किशन फिर से नंबर 1 पर
भारत के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 230...
5 महीने के इंतजार के बाद खुलीं खेल एकेडमियां : नई डाइट योजना पर फिर लगा ब्रेक, दोबारा से होगी टेंडर प्रक्रिया
राम मंदिर ट्रस्ट में कथित अनियमितताओं पर राज्यसभा में चर्चा की मांग, सुरजेवाला ने दिया नियम 267 के तहत नोटिस
विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप : बारिश के पानी में उतरा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत
उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में खुला बाजार, वृहत बाजार में बिकवाली का जोर
काम में कोताही अब नहीं चलेगी, पशुपालन विभाग का सख्त संदेश- पशुधन निरीक्षक निलंबित
अमेरिकी सीनेट ने जे क्लेटन की नियुक्ति को मंजूरी दी