लाल निशान में खुला बाजार: इन स्टॉक्स पर रखें नजर, कच्चे तेल की कीमत में तेजी

सेंसेक्स 200 से अधिक अंक टूटा

लाल निशान में खुला बाजार: इन स्टॉक्स पर रखें नजर, कच्चे तेल की कीमत में तेजी
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को दबाव दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले, जिससे निवेशकों की धारणा सुस्त रही।

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाल सेंसेक्स 239.95 अंक टूटकर 76,515.10 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 217.74 अंक (0.28 प्रतिशत) की गिरावट में 76,537.31 अंक पर था। इससे पहले, एक समय यह 410 अंक तक फिसल गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज कच्चे तेल की कीमत में तेजी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा दो प्रतिशत चढ़कर 96 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इससे भारतीय शेयर बाजारों में निवेशक बिकवाल रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 91.45 अंक नीचे 23,904.80 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 57.60 अंक यानी 0.24 प्रतिशत उतरकर 23,938.65 अंक पर रहा। वृहत बाजार में भी गिरावट रही। सभी सूचकांक लाल निशान में हैं। खास बात यह है कि बाजार में उथल-पुथल को मापने वाला इंडिया वीआईएक्स भी 0.63 प्रतिशत गिर गया है। यह दिखाता है कि बाजार का यह स्तर आने वाले कुछ दिनों में भी कायम रह सकता है या बाजार और नीचे जा सकता है।

मीडिया और ऑटो सेक्टरों की हल्की तेजी को छोड़कर सभी सूचकांकों में गिरावट है। फार्मा, रियल्टी और स्वास्थ्य सेक्टरों में अधिक बिकवाली देखी जा रही है। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एयरटेल और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर फिलहाल आधा फीसदी से एक फीसदी नीचे चल रहे हैं। अच्छे तिमाही परिणाम से इटरनल में सवा एक फीसदी की तेजी है। ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी ऊपर हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मंडी का जाम, सफाई-पानी की किल्लत, आवारा कुत्ते बने परेशानी मंडी का जाम, सफाई-पानी की किल्लत, आवारा कुत्ते बने परेशानी
बिना पार्षद के अधर में अटकीं जनसमस्याएं।
कोटा मेडिकल कॉलेज हादसा : 15 दिन में आनी थी रिपोर्ट, 3 माह से इंतजार
मौसम का साथ मिला तो बायलॉजिकल पार्क में खिला ट्यूरिज्म, 20 लाख राजस्व
सहकारी बैंकों में धोखाधड़ी रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश, आंतरिक नियंत्रण मजबूत करने के निर्देश
बुर्का-चश्मा पहनकर बाइक पर निकले दो युवक : पुलिस के रोकते ही खुली ‘गुप्त’ प्लानिंग, भीड़ जुटने पर खुला पूरा मामला
मिडिल ईस्ट संकट के बीच ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन का भारत दौरा: BRICS Summit में होंगे शामिल, क्यों खास होगी ये यात्रा?
हनुमानगढ़ क्षेत्र में बेहतर होगा सड़क संपर्क, राजस्थान में 2,386.08 करोड़ से दो राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे फोरलेन