लाल निशान में खुले बाजार: प्रमुख सूचकांकों में मामूली गिरावट, आईटी सेक्टर पर दबाव

बैंक शेयरों में तेजी

लाल निशान में खुले बाजार: प्रमुख सूचकांकों में मामूली गिरावट, आईटी सेक्टर पर दबाव
आईटी सेक्टर में बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट रही। सेंसेक्स 37 अंक फिसलकर 77,118.46 पर और निफ्टी 11 अंक टूटकर 24,074.60 पर आ गया। इंफोसिस का शेयर 2.5% नीचे रहा, जबकि सार्वजनिक बैंकों और ट्रेंट के शेयरों में तेजी रही।

मुंबई। आईटी सेक्टर के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई। बीएसई का सेंसेक्स 23.96 अंक की गिरावट में 77,131.66 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 37.16 अंक (0.05 प्रतिशत) नीचे 77,118.46 अंक पर था। वृहत बाजार में तेजी है। हालांकि आईटी सेक्टर में बिकवाली के कारण प्रमुख सूचकांक फिलहाल हल्की गिरावट में हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 11.90 अंक टूटकर 24,073.80 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 11.10 अंक यानी 0.05 फीसदी गिरकर 24,074.60 अंक पर रहा।

निफ्टी का आईटी सूचकांक करीब पौने दो फीसदी नीचे है। अन्य सभी सूचकांक हरे निशान में हैं। सार्वजनिक बैंकों और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक दूसरों से ज्यादा बढ़त में हैं। अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने हैं। इससे पहले शेयर बाजार में निवेश धारणा मजबूत बनी हुई है। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य के पूरी तरह खुलने की उम्मीद में निवेशक उत्साहित हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर इस समय ढाई प्रतिशत नीचे है। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस के शेयर एक से डेढ़ फीसदी तक टूट चुके हैं। ट्रेंट और बीईएल के शेयर सवा फीसदी के करीब ऊपर चल रहे हैं। एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा और एलएंडटी में भी तेजी बनी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
दिनभर चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में आखिरी समय में हुई लिवाली से मजबूती आई। सेंसेक्स 286.98 अंक...
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण
टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध