लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद 

ट्रेंट का शेयर 7% उछला

लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद 
अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 347 अंक चढ़कर 77,155.62 और निफ्टी 96 अंक मजबूत होकर 24,085.70 पर पहुंच गया। यह दोनों सूचकांकों का मई के बाद का उच्चतम स्तर है। दिग्गज कंपनी ट्रेंट का शेयर 7% उछला।

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद से शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन तेजी बनी रही और बीएसई का सेंसेक्स 77 हजार अंक के पार पहुंचने में सफल रहा। सुबह बढ़त में खुलने के बाद सेंसेक्स 347.14 अंक (0.45 प्रतिशत) चढ़कर 77,155.62 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 96.55 अंक यानी 0.40 प्रतिशत ऊपर 24,085.70 अंक रहा। यह दोनों का 08 मई के बाद का उच्चतम स्तर है। अमेरिका और ईरान के बीच 19 जून को शांति समझौते पर हस्ताक्षर से पहले निवेशक बाजार में लिवाल बने हुए हैं।

वृहत बाजार में भी तेजी है। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.30 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.79 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। आईटी, धातु, सार्वजनिक बैंकों और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक मजबूत रहे। वहीं, ऑटो और रियल्टी समूहों में गिरावट देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट में सात प्रतिशत का जबरदस्त उछाल देखा गया। बीईएल का शेयर भी तीन फीसदी चढ़ा। इटरनल, टाटा स्टील, इंफोसिस, टाइटन, भारती एयरटेल, टीसीएस, सन फार्मा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। इंडिगो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एलएंडटी, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी ऊपर बंद हुए। बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गयी। कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स और आईटीसी में गिरावट रही।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना
देवनानी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। महोत्सव के पहले दिन...
बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई
सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी
ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग