NBCC का दूसरी तिमाही का मुनाफा 34 फीसदी बढ़कर 210 करोड़ पर

शेयरधारकों को प्रति शेयर 25 पैसे का दूसरा डिविडेंड

NBCC का दूसरी तिमाही का मुनाफा 34 फीसदी बढ़कर 210 करोड़ पर
सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड का दूसरी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 34 प्रतिशत बढ़कर 210 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की परिचालन आय 17 फीसदी बढ़कर 3,396 करोड़ रुपये रही। बोर्ड ने 25 पैसे प्रति शेयर अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण कंपनी एनबीसीसी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में समेकित आधार पर 210 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो एक साल पहले की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है। एनबीसीसी के निदेशक मंडल ने 25 पैसे प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। यह चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी द्वारा दिया जाने वाला दूसरा लाभांश है। इसके लिए 11 नवंबर की शेयरधारिता को आधार बनाया जाएगा।

तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय समेकित आधार पर 17 फीसदी बढ़कर 3,396 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान उसने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए ऑर्डर हासिल किए। उसे भारतीय रिजर्व बैंक से अमरावती स्थित उसके कार्यालय एवं आवासीय परिसरों के लिए करीब 780 करोड़ रुपये का एक परियोजना प्रबंधन परामर्श कार्य तथा भारत तिब्बत सीमा पुलिस से लद्दाख में सीमा पर स्थित 28 चौकियों पर बुनियादी ढांचों के विकास के लिए लगभग 235 करोड़ रुपये का एक कार्यादेश प्राप्त हुआ है। कंपनी ने सेशेल्स सरकार के साथ 1,008 आवासीय इकाइयों वाली इल ऑरोर आवासीय परियोजना के लिए समझौता किया है। उसने ऑस्ट्रेलिया में अपनी शाखा कार्यालय का भी पंजीकरण कराया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रूस-यूक्रेन जंग पर दांव, ट्रंप के शांति समझौते में पूरा यूरोप होगा शामिल? रूस-यूक्रेन जंग पर दांव, ट्रंप के शांति समझौते में पूरा यूरोप होगा शामिल?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध से आगे बढ़कर पूरे यूरोप को शामिल करने वाले बड़े शांति समझौते का...
दीपावली महापर्व पर यातायात व्यवस्था की जानकारी के लिए क्यूआर कोड और वेबसाइट जारी, पढ़े पूरी खबर 
पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच-सरपंचों की 82.32 प्रतिशत वोटिंग, पढ़े पूरी खबर 
नौकरी छूटी तो घर में बढ़ा तनाव: पत्नी की हत्या कर सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति और फिर...
दिल्ली रैली से दूरी पड़ी भारी, युवा कांग्रेस के 43 पदाधिकारी निलंबित
खिलौनों से खेलने की उम्र में बनाया वर्ल्ड क्लास रिकॉर्ड, जानें 4 साल के बच्चे का कमाल
दुकान में मिला 3745 किलो पटाखों का भंडार : दुकानदार गिरफ्तार, जानें पूरा मामला