ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 

मेटा का बड़ा फैसला

ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 
मेटा ने CRED के संस्थापक कुणाल शाह को वॉट्सऐप का नया ग्लोबल हेड नियुक्त किया है। वह विल कैथकार्ट की जगह लेंगे। बिना IIT या IIM डिग्री के, अपनी व्यावसायिक समझ के दम पर फ्रीचार्ज और क्रेड जैसे सफल स्टार्टअप बनाने वाले शाह अब इस वैश्विक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को नई दिशा देंगे।

नई दिल्ली। मुंबई के उद्यमी और CRED के संस्थापक कुणाल शाह को मेटा ने WhatsApp का नया ग्लोबल हेड नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ वे दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक WhatsApp की वैश्विक जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें यह दायित्व लंबे समय से कंपनी का नेतृत्व कर रहे विल कैथकार्ट की जगह सौंपा गया है। टेक उद्योग में इसे भारतीय प्रतिभा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

कुणाल शाह ने मुंबई में पले-बढ़े एक साधारण परिवार से निकलकर स्टार्टअप जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने 2010 में डिजिटल पेमेंट कंपनी FreeCharge की स्थापना की, जिसे बाद में Snapdeal ने खरीद लिया। इसके बाद 2018 में उन्होंने फिनटेक प्लेटफॉर्म CRED शुरू किया, जिसने तेजी से लोकप्रियता हासिल की। कुणाल शाह कई सफल स्टार्टअप्स में निवेशक और सलाहकार भी रहे हैं। अब WhatsApp की कमान संभालने के बाद उनसे प्लेटफॉर्म को नई दिशा देने और वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाने की उम्मीद की जा रही है।

आमतौर पर देखा जाता है कि किसी बड़े कॉर्पोरेट पदों पर रहने वाला व्यक्ति IIT या IIM जैसे इंस्टीट्यूट से पढ़ा लिखा होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुणाल शाह के पास में ये दोनों ही डिग्रीयां नहीं है। जी हां, कुणाल शाह ने न तो इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और ना ही उनके पास MBA की कोई डिग्री है। उन्होंने सिर्फ BA किया है मगर इसके बावजूद उन्होंने अपनी सोच, अनुभव और बिजनेस समझ के दम पर इतना बड़ा स्टार्टअप खड़ा किया और उनकी मेहनत रंग लाई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग