लाल निशान में खुले शेयर बाजार : सूचकांक 123.15 अंक गिरकर 23,282.45 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र

आईटी और बैंकिंग में दबाव

लाल निशान में खुले शेयर बाजार : सूचकांक 123.15 अंक गिरकर 23,282.45 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 410 अंक टूटकर खुला, लेकिन बाद में निचले स्तरों से सुधरकर 74,316 के करीब पहुंच गया। आईटी, मेटल और बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली का दबाव है, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 410.34 अंक की गिरावट के साथ 73,935.83 अंक पर खुला, लेकिन धीरे-धीरे हरे निशान की ओर बढ़ता दिख रहा है। खबर लिखे जाते समय यह 29.39 अंक (0.04 प्रतिशत) नीचे 74,316.78 अंक पर रहा। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से दुनिया भर में शेयर बाजारों में बिकवाली हावी रही। इसका असर घरेलू बाजारों में भी निवेश धारणा पर देखा गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 123.15 अंक नीचे 23,282.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 18.75 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की हल्की गिरावट में 23,386.85 अंक पर था। वृहत बाजार में फिलहाल लिवाली चल रही है। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक और स्मॉलकैप-100 सूचकांक ऊपर हैं। एफएमसीजी, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक नीचे हैं। आईटी, धातु, बैंकिंग और वित्त समूहों पर सबसे अधिक दबाव है।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर लगभग दो प्रतिशत की बढ़त में है। टाइटन, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी ऊपर हैं। वहीं, ट्रेंट, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड और बजाज फिनसर्व के शेयर नीचे चल रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार