पैनासोनिक ने पेश की नई एसी रेंज, कीमत 32 हजार से शुरू
5-स्टार, 4-स्टार और 3-स्टार इन्वर्टर एसी शामिल
पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशन्स ने भीषण गर्मी से राहत के लिए नए रेजिडेंशियल एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च की। कुल 57 मॉडल में डस्टबस्टर टेक्नोलॉजी और ऑटो रिवर्स-फ्लो फैन जैसे फीचर। आउटडोर यूनिट से धूल खुद बाहर निकालते हैं।
नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी कंपनी, पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशन्स ने भीषण गर्मी से निपटने के लिए विशेष रूप से तैयार 'रेजिडेंशियल एयर कंडीशनर्स' की श्रृंखला पेश की। यह नई रेंज भारतीय घरों की जरूरतों के अनुसार टिकाऊ, ऊर्जा-कुशल और हर तरह की जलवायु में कूलिंग देगी। इस नई रेंज में 'डस्टबस्टर टेक्नोलॉजी' शामिल की गई है। इसका "ऑटो रिवर्स-फ्लो" फैन मैकेनिज्म आउटडोर यूनिट से धूल को अपने आप बाहर निकाल देता है। कंपनी ने कुल 57 नए मॉडल पेश किए है।
पैनासोनिक एचवीएसी एंड सीसी इंडिया के प्रबंध निदेशक हीरोकाजु कामोडा ने कहा कि भारत का एयर कंडीशनिंग बाजार तेजी से शहरीकरण, बढ़ती आकांक्षाओं और अत्यधिक मौसम की स्थितियों से आकार ले रहा है। हमने आरएसी रेंज के साथ, हम अधिक स्मार्ट, मजबूत और ऊर्जा-कुशल एयर कंडीशनर पेश किया है। यह स्वस्थ और अधिक आरामदायक वातावरण तैयार करेगा। नई रेंज में पैनासोनिक के 5-स्टार, 4-स्टार और 3-स्टार इन्वर्टर एसी शामिल हैं। इस नई रेंज की शुरुआती कीमत 32,490 रुपए है।

Comment List