रुपये में बढ़ा दबाव: 33 पैसे टूटकर 94.58 पर खुला, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी 

बाजार के दबाव से फिसली भारतीय मुद्रा

रुपये में बढ़ा दबाव: 33 पैसे टूटकर 94.58 पर खुला, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी 
शुक्रवार को अंतरबैंकिंग बाजार में रुपया 33 पैसे गिरकर 95.58 पर खुला। पिछले तीन दिनों की बढ़त के बाद आज विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने रुपये पर दबाव बनाया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने गिरावट को थामने का प्रयास किया, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा।

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 33 पैसे टूटकर 95.58 पर खुला। इससे पहले गुरूवार को रूपया 27.25 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.22 रुपये पर पहुंचा। भारतीय मुद्रा लगातार तीसरे दिन मजबूत बंद हुई। रुपये पर आज शुरुआत से ही दबाव रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से रुपये को समर्थन मिला। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली। श्रीगंगानगर, उदयपुर समेत कई जिलों में सुबह से...
71 वर्ष हुए परेश रावल : बैंक की नौकरी छोड़ थिएटर से शुरू हुआ सफर, 250 से अधिक फिल्मों में किया अभिनय
पानी और छांव के लिए यार्डों के चक्कर काट रहा धरती पुत्र
अफगानिस्तान में भयावह हादसा: शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटने से 18 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल
सोना एक हज़ार रुपए सस्ता, चांदी की कीमतें स्थिर
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल
मां का देह शोषण और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को आजीवन कारावास