निवेशकों की बढ़ी मुश्किलें: लाल निशान में खुले शेयर बाजार, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र 

सेंसेक्स और निफ्टी में चौतरफा बिकवाली

निवेशकों की बढ़ी मुश्किलें: लाल निशान में खुले शेयर बाजार, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र 
पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। अमेरिकी-ईरानी संघर्ष के चलते निवेशकों में घबराहट फैल गई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में चौतरफा बिकवाली देखी गई और बैंकिंग व ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।

मुंबई। पश्चिम एशिया में तनाव बढऩे से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बीएसई का सेंसेक्स 606.04 अंक टूटकर 76,963.35 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 591.33 अंक (0.76 फीसदी) नीचे 77,569.39 अंक पर था। गत सप्ताहांत पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया। अमेरिका ने ईरान पर और ईरान ने खाड़ी के कई देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम बढ़ गये और एशियाई शेयर बाजार गिरावट में खुले।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 167.50 अंक लुढ़ककर 24,039.40 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 174.45 अंक यानी 0.72 प्रतिशत गिरकर 24,032.45 अंक पर रहा। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। मीडिया को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर दबाव में हैं। बैंकिंग, वित्त, ऑटो, एफएमसीजी, धातु, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों के सूचकांकों में गिरावट ज्यादा है। आईटी सूचकांक बढ़त के साथ खुला था, लेकिन बाद में लाल निशान में चला गया। 

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील और इंडिगो के शेयर दो फीसदी नीचे हैं। एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, इटरनल, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, बीईएल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक नीचे चल रहे हैं। टीसीएस, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और पावरग्रिड के शेयर फिलहाल ऊपर हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक