आरबीआई ने रेपो दरों में नहीं किया बदलाव : वैश्विक व्यापार में बढ़ रहा तनाव, भारतीय अर्थव्यवस्था बनी मजबूत

समिति ने भविष्य के लिए रुख पहले की तरह तटस्थ बनाये रखा है

आरबीआई ने रेपो दरों में नहीं किया बदलाव : वैश्विक व्यापार में बढ़ रहा तनाव, भारतीय अर्थव्यवस्था बनी मजबूत

समिति ने चालू वित्त में खुदरा महंगाई 3.2 प्रतिशत पर और पूरे वित्त वर्ष के दौरान 2.1 प्रतिशत पर रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मल्होत्रा ने बताया कि इसकी मुख्य वजह सोने-चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी है।

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने समाप्त मौद्रिक समीक्षा में रेपो दरों में कोई बदलाव नहीं किया। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने केंद्रीय बैंक की मौद्रिकी नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा कि भू-राजनैतिक तनाव ऊंचा बना हुआ है और वैश्विक व्यापार में तनाव बढ़ रहा है। इस बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ व्यापार समझौतों से इसे और गति मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि एपीसी ने सर्वसम्मति से रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया। अन्य नीतिगत दरों को भी यथावत रखा गया है। समिति ने भविष्य के लिए रुख पहले की तरह तटस्थ बनाये रखा है।

समिति ने चालू वित्त में खुदरा महंगाई 3.2 प्रतिशत पर और पूरे वित्त वर्ष के दौरान 2.1 प्रतिशत पर रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मल्होत्रा ने बताया कि इसकी मुख्य वजह सोने-चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी है। केंद्रीय बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। उसने कहा है कि अगले वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर क्रमश: 6.9 प्रतिशत और सात प्रतिशत कर दिया है। रिजर्व बैंक ने पिछले साल 4 बार में रेपो दर में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की थी। दिसंबर 2025 की पिछली बैठक में उसने रेपो दर 0.25 प्रतिशत कम कर के 5.25 प्रतिशत कर दिया था।

Tags: RBI

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित