शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन रखें हर पल नजर

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत

शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन रखें हर पल नजर

अमेरिका संग अंतरिम व्यापार समझौते के संकेतों से सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। बैंकिंग, आईटी, ऑटो शेयरों में खरीदारी दिखी।

मुंबई। अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते और विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 597.11 अंक की तेजी के साथ  84,177.51 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 359.55 अंक (0.43 प्रतिशत) ऊपर 83,580.40 अंक पर पहुंच था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 195 अंक की बढ़त के साथ 25,888.70 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 111.65 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 25,805.35 अंक पर रहा। सार्वजनिक बैंक, मीडिया, रियलटी,टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, आईटी, ऑटो, धातु, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों के शेयरों में ज्यादा तेजी रही। एफएमसीजी अकेला ऐसा क्षेत्र रहा जिसमें  फिलहाल गिरावट है।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन के शेयर ऊपर चल रहे थे जबकि आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और आईटीसी में गिरावट थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका