सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, चांदी ₹4,000 और शुद्ध सोना ₹800 महंगा
सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक उछाल
वैश्विक संकट के कारण जयपुर सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई। चांदी ₹4,000 की भारी छलांग के साथ ₹2,76,000 प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, शुद्ध सोना ₹800 की बढ़त के साथ ₹1,62,800 प्रति दस ग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर रहा।
जयपुर। वैश्विक संकट के चलते इंटरनेशनल मार्केट में आई तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी आई। चांदी 4,000 रुपए की छलांग लगाकर 2,76,000 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना 800 रुपए तेज होकर 1,62,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 700 रुपए उछलकर 1,52,200 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव
चांदी 2,76,000
शुद्ध सोना 1,62,800
जेवराती सोना 1,52,200
18कैरेट 1,27,000
14कैरेट 1,01,000
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jun 2026 18:40:51
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...

Comment List