शेयर बाजारों में लौटी रोनक : सेंसेक्स में 609 अंक की बढ़ोतरी, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन

निजी बैंकों के सूचकांक जहां बढ़त में रहे वहीं सार्वजनिक बैंकों में बिकवाली का जोर रहा

शेयर बाजारों में लौटी रोनक : सेंसेक्स में 609 अंक की बढ़ोतरी, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन

घरेलू शेयर बाजार में शानदार रिकवरी के साथ सेंसेक्स 609 अंक चढ़कर 77,496 पर बंद हुआ। ITC, रिलायंस और मारुति जैसे दिग्गजों में लिवाली से तेजी को बल मिला। एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर में भारी बढ़त रही, जिससे निफ्टी भी मजबूती के साथ बंद हुआ। हालांकि, सरकारी बैंकों में मामूली बिकवाली देखी गई।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को एक बार फिर तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 600 अंक से अधिक की बढ़त में बंद हुआ।सेंसेक्स की शुरुआत तेजी के साथ हुई और पूरे दिन यह हरे निशान में रहा। अंत में पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 609.45 अंक (0.79 प्रतिशत) चढ़कर 77,496.36 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी-50 सूचकांक 181.95 अंक यानी 0.76 फीसदी की मजबूती में 24,177.65 अंक पर बंद हुआ।

वृहत बाजार में मझौली कंपनियों के सूचकांक लाल निशान में रहे जबकि छोटी कंपनियों में लिवाली देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.06 प्रतिशत उतर गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.65 प्रतिशत की बढ़त रही। एफएमसीजी, रियलटी और ऑटो सेक्टरों के सूचकांक एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। आईटी, तेल एवं गैस, धातु और रसायन समूहों में भी अच्छी तेजी रही। निजी बैंकों के सूचकांक जहां बढ़त में रहे वहीं सार्वजनिक बैंकों में बिकवाली का जोर रहा। वित्त और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक भी गिरावट में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी का शेयर चार प्रतिशत के करीब मजबूत हुआ। टेक महिंद्रा में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर दो से तीन प्रतिशत तक चढ़े।

सन फार्मा, एलएंडटी, अडानी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनीलिवर, इंफोसिस, टीसीएस और बजाज फाइनेंस के शेयर एक से दो प्रतिशत तक ऊपर बंद हुए। कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, पावरग्रिड, टाटा स्टील और बीईएल के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए। इंडिगो का शेयर ढाई फीसदी और एनटीपीसी का डेढ़ फीसदी के करीब टूट गया। बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी नीचे बंद हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश