रुपया शुरूआती कारोबार में 16 पैसे टूटा, 93.32 प्रति डॉलर पर पहुंचा
रुपये में गिरावट: कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाया भारतीय मुद्रा पर दबाव
अंतरबैंकिंग बाजार में रुपया मंगलवार को 16 पैसे टूटकर 93.32 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 4% के उछाल और ब्रेंट क्रूड के $94 के पार पहुंचने से घरेलू मुद्रा पर दबाव गहरा गया है। लगातार दूसरे दिन रुपये में कमजोरी से निवेशकों में चिंता है।
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 16 पैसे टूटकर 93.32 प्रति डॉलर पर खुला। इससे पहले सोमवार को रूपया 25 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.16 रुपये का बोला गया। रुपये में आज शुरुआत से ही तेजी दिखी।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही चार प्रतिशत से ज्यादा की तेजी से भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल 94 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Apr 2026 13:07:48
पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने बाइक रैलियों पर रोक लगा दी है। मतदान...

Comment List