रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर, 29 पैसे गिरकर 95.57 प्रति डॉलर पर पहुंचा
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये में गिरावट जारी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और आईटी क्षेत्र में बिकवाली से भारतीय रुपया $95.63 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड $103 प्रति बैरल पार करने से मुद्रा बाजार और निवेश धारणा पर दबाव बढ़ा है, जिससे घरेलू बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है।
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये में आज भी गिरावट रही और यह अब तक के ऐतिहासिक निचले स्तर तक लुढ़क गया। पिछले कारोबारी दिवस पर 95.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 29 पैसे नीचे 95.57 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। एक समय यह 95.63 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गई थी। हालांकि खबर लिखे जाते समय यह 22 पैसे नीचे 95.50 रुपये प्रति डॉलर पर रही। रुपये की कमजोरी के कारण शेयर बाजारों में भी निवेश धारणा प्रभावित हुई। साथ ही आईटी कंपनियों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आयी तेजी से भी भारतीय मुद्रा कमजोर हुई है। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज 1.5 प्रतिशत की मजबूती के साथ 103 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Sep 2026 18:27:26
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...

Comment List