रूपया शुरुआती कारोबार में 36 पैसे टूटा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

पश्चिम एशिया संकट का दिखा असर

रूपया शुरुआती कारोबार में 36 पैसे टूटा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य संघर्ष के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें चार प्रतिशत तक उछल गईं, जिससे सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे टूटकर 95.74 के स्तर पर आ गया। डॉलर सूचकांक में आई मजबूती और तेल के महंगे होने से घरेलू मुद्रा पर दबाव काफी बढ़ गया है।

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से डॉलर की तुलना में रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट में रहा। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भारतीय मुद्रा फिलहाल 36 पैसे नीचे 95.74 रुपये प्रति डॉलर पर है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 95.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपया आज 34 पैसे उतरकर 95.72 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 95.66 रुपये और नीचे 95.77 रुपये प्रति डॉलर तक गया। खबर लिखे जाते समय यह 95.74 रुपये प्रति डॉलर पर था। 

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में उछाल आया है जिससे रुपया कमजोर हुआ है। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल चार प्रतिशत चढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है। अमेरिका ने गत सप्ताहांत ईरान पर मिसाइल हमले किये। इसके बाद ईरान ने भी खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इससे कच्चा तेल महंगा हुआ है और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक करीब 0.2 प्रतिशत मजबूत हुआ है। दोनों ही कारक रुपये पर दबाव बनाने वाले हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
राजस्थान के 309 शहरी निकायों में चुनाव का बिगुल बज गया है। 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में...
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा
प्रदेश में डी-रेगुलेशन फेज-I की इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट जारी, राज निवेश पोर्टल पर आवेदनों में 3 गुना वृद्धि