डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट

पश्चिमी एशिया में स्थिति काफी खराब

डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट

पश्चिम एशिया में तनाव और डॉलर की मजबूती से रुपया ऐतिहासिक गिरावटया। अंतरबैंकिंग बाजार में भारतीय मुद्रा 92 रुपये प्रति डॉलर के पार फिसलकर 92.17 पर कारोबार करती दिखी। पिछले सत्र में 91.49 पर बंद रुपया आज 55-75 पैसे टूटकर 92.05 पर खुला। अमेरिका-इजरायल और ईरान तनाव ने बाजार पर दबाव बढ़ाया।

मुंबई। पश्चिम एशिया में बदले हालात और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर में रही तेजी के कारण अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये पर भारी दबाव रहा और यह 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस पर 91.4925 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 55-75 पैसे टूटकर 92.05 रुपये प्रति डॉलर पर खुली।

खबर लिखे जाते समय यह 68 पैसे की गिरावट में 92.1725 प्रति डॉलर पर थी। अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के कारण पश्चिमी एशिया में स्थिति काफी खराब हो गयी है।

Tags: rupee

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग