फिर गिरा रूपया, 25 पैसे की गिरावट के साथ 95.52 प्रति डॉलर पर खुला
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में गुरुवार को भारतीय रुपया 25 पैसे कमजोर होकर 95.52 प्रति डॉलर पर खुला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल के एक प्रतिशत से अधिक मजबूत होने से रुपये पर दबाव बढ़ा, हालांकि डॉलर सूचकांक की नरमी से भारतीय मुद्रा को निचले स्तर पर मामूली समर्थन मिला।
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरूवार को 25 पैसे की गिरावट के साथ 95.52 प्रति डॉलर पर खुला। रूपए की शुरूआत आज गिरावट के साथ हुई। इससे पहले बुधवार को भारतीय रूपया 16 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.25 पर बंद हुआ। रुपये पर आज सुबह दबाव रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही तेजी से रुपया आज दबाव में रहा। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा एक प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ है। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में हल्की नरमी से रुपये को समर्थन मिला।
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Jun 2026 13:23:16
सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक निजी क्रिकेट टूनार्मेंट के दौरान शराब और बीयर परोसे जाने का मामला सामने आने के...

Comment List