रुपये ने लगाई डॉलर के सामने बड़ी दहाड़: एक ही झटके में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुई भारतीय मुद्रा, जानें ताजा रेट

रुपये में सुधार: ईरान-अमेरिका शांति वार्ता से मिली मजबूती

रुपये ने लगाई डॉलर के सामने बड़ी दहाड़: एक ही झटके में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुई भारतीय मुद्रा, जानें ताजा रेट
पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और डॉलर व कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपया मजबूत होकर 94.81 पर खुला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शांति वार्ता में प्रगति और 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' स्थगित करने के फैसले से मुद्रा बाजार में उत्साह है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ी राहत मिली है।

मुंबई। पश्चिम एशिया संकट के स्थायी समाधान की उम्मीद में गुरूवार को रूपया मजबूती के साथ 94.81 पर खुला। इससे पहले बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डॉलर और कच्चे तेल में भारी गिरावट देखी गयी जिससे रुपये ने जबरदस्त वापसी की और 69 पैसे ऊपर बंद हुआ। अमेरिका ने कहा है कि ईरान के साथ शांति वार्ता में सकारात्मक प्रगति हुई है और जल्द ही स्थायी समझौता हो सकता है। साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम को भी फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की है जिसके तहत अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाला वाणिज्यिक जहाजों को एस्कॉर्ट कर रहा था।

इससे कच्चे तेल भी छह प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 103 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। दोनों कारकों से मिले समर्थन से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 94.81 पर खुला। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 95.44 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक उतरने के बाद 95.18 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली। श्रीगंगानगर, उदयपुर समेत कई जिलों में सुबह से...
71 वर्ष हुए परेश रावल : बैंक की नौकरी छोड़ थिएटर से शुरू हुआ सफर, 250 से अधिक फिल्मों में किया अभिनय
पानी और छांव के लिए यार्डों के चक्कर काट रहा धरती पुत्र
अफगानिस्तान में भयावह हादसा: शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटने से 18 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल
सोना एक हज़ार रुपए सस्ता, चांदी की कीमतें स्थिर
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल
मां का देह शोषण और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को आजीवन कारावास