रुपया 28 पैसे कमजोर: 95.64 पर खुला, ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल के पार 

रुपये में रिकॉर्ड गिरावट

रुपया 28 पैसे कमजोर: 95.64 पर खुला, ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल के पार 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे गिरकर 95.64 पर खुला। ब्रेंट क्रूड वायदा 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जिससे रुपये पर भारी दबाव देखा जा रहा है। हालांकि, कमजोर डॉलर सूचकांक ने गिरावट को कुछ हद तक सीमित किया।

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 28 पैसे गिरकर 95.64 पर खुला। इससे पहले मंगलवार को 17.50 पैसे टूटकर 95.3650 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये की शुरुआत आज 28 पैसे की गिरावट के साथ हुई।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जारी तेजी से रुपये पर दबाव रहा। कच्चे तेल का ब्रेंट क्रूड वायदा आज 95 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में रही नरमी ने रुपये की गिरावट की सीमित रखने में मदद की। डॉलर सूचकांक आज 0.05 प्रतिशत टूट गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार