डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी मजबूती के साथ खुला, 93.32 पर पहुंचा

मुद्रा बाजार: उतार-चढ़ाव के बीच रुपया 93.28 पर खुला

डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी मजबूती के साथ खुला, 93.32 पर पहुंचा

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज मामूली मजबूती के साथ 93.28 पर खुला। ईरान में युद्धविराम की उम्मीदों और आयातकों की डॉलर मांग के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक संकेतों ने मुद्रा बाजार की गति को सीमित रखा है, जिससे निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज फिर मजबूती के साथ 93.28 प्रति US डॉलर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 52 पैसे गिरकर 93.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपये में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, बढ़त सीमित रही क्योंकि इंपोर्टर्स और विदेश से उधार लेने वाली कंपनियों की लगातार डॉलर डिमांड ने ईरान में संभावित सीज़फ़ायर को लेकर उम्मीद को कम कर दिया।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल में एक-चौथाई प्रतिशत की तेजी देखी जा सकती है। वहीं, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक लगभग स्थिर रहा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में 50,000 महिलाओं के साथ भव्य ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम...
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
जयपुर में बेकाबू सफेद कार का कहर : बाइक सवार को टक्कर मार फरार, CCTV में कैद वारदात