रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा, 96.34 प्रति डॉलर पर खुला

रुपये में शानदार रिकवरी

रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा, 96.34 प्रति डॉलर पर खुला
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया अपने ऐतिहासिक निचले स्तर से शानदार रिकवरी करते हुए 52 पैसे की मजबूती के साथ 96.34 प्रति डॉलर पर खुला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) की कीमतों में 2% से अधिक की गिरावट आने से भारतीय मुद्रा को घरेलू बाजार में बड़ा समर्थन मिला है।

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरूवार को ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरता हुआ दिखाई दिया और 52 पैसे ऊपर 96.34 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 96.86 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। पिछले कुछ दिनों से भारतीय मुद्रा लगातार नये निचले स्तर का रिकॉर्ड बना रही है। मंगलवार को यह 50 पैसे लुढ़ककर 96.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 52 मजबूत होकर 96.34 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में करीब 0.1 प्रतिशत की तेजी से रुपये पर दबाव रहा। साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने से भी भारतीय मुद्रा कमजोर हुई है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में दो फीसदी से अधिक की गिरावट से रुपये को समर्थन मिला। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा आज 2.25 प्रतिशत टूटकर 109 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार