रुपया 23 पैसे मजबूत होकर 95.48 पर खुला, ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर प्रति बैरल के पास
रुपये में शानदार रिकवरी
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में मंगलवार को भारतीय रुपया 23 पैसे मजबूत होकर 95.48 पर खुला। इससे पहले कच्चे तेल में तेजी के कारण रुपये पर दबाव था, लेकिन डॉलर सूचकांक में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आने से भारतीय मुद्रा को घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार में मजबूती मिली।
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 23 पैसे मजबूत होकर 95.48 पर खुला। इससे पहले सोमवार को रूपया 43 पैसे टूटकर कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.61 रुपये पर बंद हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में रही तेजी से रुपये पर दबाव देखा गया। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा आज चार प्रतिशत मजबूत होकर 97 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक के 0.2 प्रतिशत टूटने से भारतीय मुद्रा की गिरावट कुछ सीमित रही।
Related Posts
Post Comment
Latest News
09 Jun 2026 13:13:15
मुंबई एमआरसीसी ने ओमान प्राधिकारियों के साथ मिलकर एमटी मेरीवेक्स टैंकर पर मिसाइल हमले के बाद सभी 24 भारतीय नाविकों...

Comment List