अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मजबूत : डॉलर 92.67 पर पहुंचा, कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल 

रुपये में उछाल: तेल की कीमतों में गिरावट से मिली मजबूती

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मजबूत : डॉलर 92.67 पर पहुंचा, कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल 

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद कच्चे तेल में 16% की भारी गिरावट से रुपया मजबूत होकर 92.67 के स्तर पर पहुंच गया। डॉलर सूचकांक में कमजोरी ने भारतीय मुद्रा को सहारा दिया, हालांकि विदेशी निवेशकों द्वारा 75 करोड़ डॉलर की निकासी से बढ़त सीमित रही। बाजार में शांति से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरूवार को 92.67 पर पहुंचा। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 16 पैसे टूटकर 93.06 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। रुपये में आज शुरू से ही तेजी रही। इससे पहले बुधवार को यह 14 पैसे चढ़कर 92.92 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का निचला स्तर रहा। बीच कारोबार में यह 92.45 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया था। अंत में 92.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्ध विराम की घोषणा से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 16 प्रतिशत से अधिक लुढ़ककर 92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। दुनिया की दूसरी प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में अमेरिकी डॉलर सूचकांक भी एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। इससे रुपये को समर्थन मिला। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने आज भी भारतीय पूंजी बाजार से 75 करोड़ डॉलर निकाले जिससे भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक
राजस्थान की बेटियां आज ब्यूटी पेजेंट्स की दुनिया में सिर्फ सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, मेहनत और आधुनिक सोच...
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत नाकाम : दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दोष मढ़ा, दोनों देश लौटे अपने देश
अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से शेयर बाजारों में भ़ारी गिरावट: सेंसेक्स 1,600 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ लगे दांव पर
संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज
जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया