डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर: 95.06 पर खुला, क्रूड ऑयल में तेजी
डॉलर के मुकाबले रुपया फिर गिरा
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में मंगलवार को रुपया गिरावट के साथ 95.06 प्रति डॉलर पर खुला। डॉलर सूचकांक में 0.5 प्रतिशत की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में ढाई फीसदी की तेजी के चलते भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ गया है।
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को गिरावट के साथ 95.06 पर खुला। इससे पहले सोमवार को रूपया 34 पैसे टूटा और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.19 रुपये पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा पिछले दो कारोबारी दिवस पर मजबूती के साथ बंद हुई थी। पिछले सप्ताहांत यह 73 पैसे चढ़कर 94.85 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के सूचकांक में डॉलर सूचकांक के 0.5 प्रतिशत तक मजबूत होने से भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में ढाई प्रतिशत की तेजी ने भी रुपये की गिरावट में योगदान दिया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Jun 2026 19:02:10
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...

Comment List