बाजार में रौनक: पश्चिम एशिया संकट सुलझने की उम्मीद में 1,187 अंक की बढ़त के साथ सेंसेक्स 73,134 पर बंद, इन कपंनियों में दिखा ज़ोरदार एक्शन

ट्रंप के शांति संकेतों से सेंसेक्स 1186 अंक उछला

बाजार में रौनक: पश्चिम एशिया संकट सुलझने की उम्मीद में 1,187 अंक की बढ़त के साथ सेंसेक्स 73,134 पर बंद, इन कपंनियों में दिखा ज़ोरदार एक्शन

ईरान युद्ध समाप्ति की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजार झूम उठे। सेंसेक्स 1,186 अंक और निफ्टी 348 अंक की भारी बढ़त के साथ बंद हुए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगामी संबोधन से निवेशकों में उत्साह है। मिडकैप और स्मॉलकैप में चौतरफा लिवाली रही, जबकि एसबीआई और अडानी पोर्ट्स जैसे शेयरों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई।

मुंबई। पश्चिम एशिया में एक महीने से चल रहे ईरान युद्ध के सुलझने की उम्मीद में बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 1,186.77 अंक (1.65 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 73,134.32 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्की-50 सूचकांक भी 348 अंक यानी 1.56 प्रतिशत चढ़कर 22,679.40 अंक पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन में ईरान युद्ध की जल्द समाप्ति का रोडमैप दिखने की उम्मीद में आज दुनिया भर में निवेशक लिवाल रहे और शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी।

चौतरफा लिवाली के बीच मझौली कंपनियों का निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.08 प्रतिशत और छोटी कंपनियों का स्मॉलकैप-100 सूचकांक 3.33 प्रतिशत उछल गया। फार्मा और स्वास्थ्य को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। सार्वजनिक बैंकों, धातु, आईटी, रसायन, रियलटी, ऑटो, निजी बैंकों और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांकों में ज्यादा तेजी रही। 

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर पौने सात प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। इंडिगो में भी छह फीसदी से अधिक की तेजी रही। अडानी पोर्ट्स में करीब साढ़े पांच प्रतिशत और बीईएल में साढ़े तीन प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी। भारतीय स्टेट बैंक और इटरनल के शेयर तीन से चार प्रतिशत के बीच चढ़े। एलएंडटी, एक्सिस बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टीसीएस और इंफोसिस के शेयर दो से तीन प्रतिशत तक ऊपर रहे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, आईटीसी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर एक से दो प्रतिशत मजबूत हुए। कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी हरे निशान में रहे। एनटीपीसी, सनफार्मा और पावर ग्रिड में एक से दो प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गयी।

Read More ट्रंप की ईरान को चेतावनी : समय के साथ नाकेबंदी और भी बदतर होगी, बोले- युद्ध खत्म करने के लिए बेचैन

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल