सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी

ऑटो और फार्मा शेयरों ने दिखाई मजबूती

सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी
मंगलवार को आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के भारी दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हल्की बढ़त दर्ज की गई।

बई। आईटी और बैंकिंग सेक्टरों में बिकवाली का जोर रहने के घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को प्रमुख सूचकांक गिरावट में रहे और बीएसई का सेंसेक्स 238 अंक नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स 238.41 अंक (0.31 प्रतिशत) टूटकर 77,470.11 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 50.80 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट में 24,187.70 अंक पर रहा। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजारों में तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.28 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.53 प्रतिशत ऊपर रहा।

आईटी, सार्वजनिक बैंकों, वित्त, एफएमसीजी, तेल एवं गैस और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे। ऑटो, धातु, रसायन, फार्मा, रियल्टी और स्वास्थ्य समूहों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व का शेयर दो प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। टाइटन, मारुति सुजुकी, बीईएल, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और सन फार्मा में भी तेजी रही।

एचडीएफसी बैंक का शेयर दो प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, इंफोसिस और ट्रेंट में एक से डेढ़ फीसदी तक गिरावट रही। पावरग्रिड और आईटीसी के शेयर भी लाल निशान में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन