विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में तेजी : मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 77,976 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र

बाजार अपडेट: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक

विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में तेजी : मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 77,976 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र
वैश्विक दबाव के बावजूद भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में लौटा। शुरुआती मामूली गिरावट के बाद सेंसेक्स 231 अंक उछलकर 78,220 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 24,250 के पार रहा। ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में जोरदार लिवाली देखी गई, जिससे निवेशकों का उत्साह बरकरार है।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 12.55 अंक की मामूली गिरावट में 77,976.13 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत ही हरे निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 231.33 अंक (30 प्रतिशत) ऊपर 78,220.01अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 30.85 अंक टूटकर 24,165.90 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 60.35 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,257.10 अंक पर था।

आईटी, धातु और सार्वजनिक बैंकिंग सेक्टरों में गिरावट रही जबकि एफएमसीजी, मीडिया, रसायन, ऑटो, निजी बैंकिंग, तेल एवं गैस और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में तेजी देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनीलिवर और मारुति सुजुकी के शेयर फिलहाल दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। अडानी पोर्ट्स, आईटीसी और ट्रेंट के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक ऊपर चल रहे हैं। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस और इंडिगो के शेयर दबाव में हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
राजस्थान में निवेश को बढ़ावा देने और कारोबार के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों...
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
नाहरगढ़ की बावड़ियों को संवारने उतरे युवा, स्वच्छता अभियान में जुटे पर्यटन जगत के प्रतिनिधि
अमेरिकी रक्षा सब्सिडी का युग समाप्त: हेगसेथ की दोटूक, बोले- हमें साझेदारों की जरूरत है, न कि संरक्षित राज्यों की
10 सर्कुलर रोड विवाद: राजद बोला- विपक्ष का अपमान कर रही सरकार, नियमों की मनमानी व्याख्या करने का लगाया आरोप
रेलवे भर्ती बोर्ड : टेक्निशियन ग्रेड-3 का परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, 139 पदों के लिए अभ्यर्थियों की नजरें परिणाम पर
ALMM-II की समयसीमा से सौर उद्योग पर संकट के बादल, 15,000 करोड़ निवेश और 15 हजार नौकरियों पर खतरा