ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा

वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में तेजी

ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा

मुंबई शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त तेजी दिखी। ईरान युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद से सेंसेक्स 1,900 अंक तक उछलकर 73,900 के करीब पहुंचा, जबकि निफ्टी 22,800 के पार रहा। आईटी, बैंकिंग, ऑटो समेत सभी सेक्टरों में खरीदारी जोरदार रही। ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स, टीसीएस और मारुति जैसे शेयर चमके।

मुंबई। ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में जबरदस्त तेजी देखी गयी और बीएसई के सेंसेक्स 1,900 अंक से ज्यादा उछल गया। सेंसेक्स 1,814.88 अंक की बढ़त के साथ 73,762.43 अंक पर खुला और कुछ ही देर में पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में करीब 1,969 अंक ऊपर 73,916 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 1,648.46 अंक (2.29 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 73,596.01 अंक पर था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड बुधवार रात (भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह) राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। उनके हालिया बयानों से निवेशकों को उम्मीद है कि वह ईरान युद्ध जल्द समाप्त करने की घोषणा कर सकते हैं। इससे वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में तेजी लौट आयी है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 567.60 अंक चढ़कर 22,899 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 505.35 अंक यानी 2.26 प्रतिशत की बढ़त में 22,836.75 अंक पर था। सभी सेक्टरों में लिवाली का जोर है। आईटी, बैंकिंग, ऑटो, वित्त, धातु, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों के सूचकांक तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी में हैं। सेंसेक्स की भी सभी कंपनियां इस समय हरे निशान में हैं। सबसे ज्यादा मजबूती ट्रेंट, बीईएल, अडानी पोर्ट्स, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टीसीएस, इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी के शेयरों देखी जा रही है।

Tags: Sensex

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण