पश्चिम एशिया में युद्ध विराम से 2,600 अंक उछला सेंसेक्स : इन शेयरों में दिखेगा ज़ोरदार एक्शन, रूपया मज़बूत

बाजार में बहार: युद्धविराम की खबर से सेंसेक्स 2600 अंक उछला

पश्चिम एशिया में युद्ध विराम से 2,600 अंक उछला सेंसेक्स : इन शेयरों में दिखेगा ज़ोरदार एक्शन, रूपया मज़बूत

अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम से वैश्विक बाजारों में जबरदस्त उत्साह है। बुधवार को सेंसेक्स 2,674 अंक की ऐतिहासिक छलांग लगाकर 77,290 पर खुला, जबकि निफ्टी में 3% से अधिक की तेजी रही। कच्चे तेल में 13% की भारी गिरावट और रुपये की मजबूती ने ऑटो और बैंकिंग शेयरों में जान फूंक दी है।

मुंबई। पश्चिम एशिया में दो सप्ताह के युद्ध विराम पर सहमति बनने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गयी और प्रमुख सूचकांक तीन प्रतिशत से अधिक चढ़े। बीएसई का सेंसेक्स 2,674.05 अंक उछलकर 77,290.63 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 2,657.22 अंक (3.56 प्रतिशत) ऊपर 77,273.80 अंक पर था। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया भी फिलहाल 52 पैसे की मजबूती के साथ 92.54 रुपये प्रति डॉलर पर है। ईरान और अमेरिका के बीच दो सप्ताह के लिए युद्ध विराम पर सहमति बन जाने से निवेश धारणा मजबूत हुई है। अमेरिका ने ईरान पर हमले तत्काल बंद कर दिये हैं। इससे दुनिया भर में शेयर बाजारों में तेजी रही। सोना तीन प्रतिशत उछल गया है जबकि कच्चे तेल में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी है।

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 731.50 अंक की मजबूती के साथ 23,855.15 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 782.75 अंक यानी 3.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,273.80 अंक पर था। आईटी सेक्टर की गिरावट को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में अच्छी लिवाली रही। ऑटो और रियलटी समूहों के सूचकांक पांच प्रतिशत से अधिक चढ़े। बैंकिंग और वित्त सेक्टरों के सूचकांक चार प्रतिशत से अधिक, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद का तीन प्रतिशत से अधिक और धातु, तेल एवं गैस तथा रसायन समूहों के दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं।

सेंसेक्स में विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर 10 प्रतिशत के करीब चढ़ा। एलएंडटी, अडानी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस में सात प्रतिशत की तेजी रही। बजाज फिनसर्व तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर छह फीसदी और मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, टाइटन तथा एक्सिस बैंक के पांच प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रहे। टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में फिलहाल गिरावट है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सहित कई जिलों में सुबह हुई बारिश : तापमान में आई गिरावट, चूरू में करंट से पिता-पुत्र की मौत जयपुर सहित कई जिलों में सुबह हुई बारिश : तापमान में आई गिरावट, चूरू में करंट से पिता-पुत्र की मौत
राजस्थान में छाए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को भी कई जिलों में मौसम बदला और इसके असर से कहीं...
2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी