शेयर बाजार में तेजी : 600 अंक से अधिक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त

आईटी और फार्मा सेक्टरों के सूचकांक फिलहाल नीचे हैं

शेयर बाजार में तेजी : 600 अंक से अधिक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त

विदेशी संकेतों और अमेरिका-ईरान युद्धविराम से बाजार में जोश दिखा। शुक्रवार को सेंसेक्स 600+ अंक उछलकर 77,287 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,974 के करीब मजबूत रहा। बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी हावी रही, जबकि आईटी और फार्मा दबाव में दिखे। निवेशकों की धारणा फिलहाल सकारात्मक बनी हुई है।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती बढ़त देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछल गया। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्ध विराम के बाद बनी सकारात्मक निवेश धारणा से सेंसेक्स 489.36 अंक की तेजी में 77,121.01 अंक पर खुला। चौतरफा लिवाली के बीच खबर लिखे जाते समय यह 655.61 अंक (0.86 प्रतिशत) ऊपर 77,287.26 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व से शेयरों में लिवाली ज्यादा रही। इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा के शेयर फिलहाल नीचे थे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 105.45 अंक चढ़कर 23,880.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 199.80 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की मजबूती में 23,974.90 अंक पर था। ऑटो, बैंकिंग, वित्त, मीडिया, रियलटी, स्वास्थ्य, रसायन, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और एफएमसीजी सेक्टरों में तेजी बनी हुई है। वहीं, आईटी और फार्मा सेक्टरों के सूचकांक फिलहाल नीचे हैं।  

Tags: Sensex

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण