लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों में जोरदार बिकवाली से सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, इन कंपनियों में दिखा एक्शन 

शेयर बाजार में गिरावट: मुनाफावसूली से सेंसेक्स 931 अंक टूटा

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों में जोरदार बिकवाली से सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, इन कंपनियों में दिखा एक्शन 

विदेशी बाजारों के दबाव और बैंकिंग सेक्टर में भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स 1.20% गिरकर 76,631 पर बंद हुआ। मुनाफावसूली के कारण निफ्टी भी 23,775 के स्तर पर आ गया। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी रही और आईटी व धातु शेयरों ने बाजार को सहारा देने का प्रयास किया।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में बिकवाली हावी रही और बीएसई का सेंसेक्स 931.25 अंक (1.20 प्रतिशत) टूटकर 76,631.65 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 222.25 अंक यानी 0.93 प्रतिशत नीचे 23,775.10 अंक पर आ गया। पिछले कारोबारी दिवस पर सेंसेक्स में तकरीबन चार प्रतिशत की तेजी के बाद आज हुई मुनाफा वसूली से प्रमुख सूचकांक गिरावट में रहे। हालांकि कुल मिलाकर निवेश धारणा मजबूत रही।

मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक बढ़त में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.22 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.17 प्रतिशत चढ़ा। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों पर सबसे अधिक दबाव देखा गया। ऑटो, तेल एवं गैस, रियलटी, एफएमसीजी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक भी टूट गये। धातु, फार्मा, स्वास्थ्य और आईटी सेक्टरों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट में बंद हुआ। एलएंडटी, इटरनल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर दो से तीन प्रतिशत के बीच टूटे।

भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और एक्सिस बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत की बीच गिरे। एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनीलिवर और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए। बीईएल का शेयर डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। पावरग्रिड, एनटीपीसी और टीसीएस के शेयर भी एक फीसदी से अधिक मजबूत हुए। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील में भी तेजी रही।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
रबी खरीद सीजन 2026-27 के तहत सरसों और चने की समर्थन मूल्य पर खरीद जारी। राजफैड ने 15 खरीद केंद्रों...
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा