Stock Market Crash? सेंसेक्स में 372 अंकों की गिरावट से निवेशकों के उड़े होश, कई बड़े शेयरों में बिकवाली

शेयर बाजार में मचा हड़कंप

Stock Market Crash? सेंसेक्स में 372 अंकों की गिरावट से निवेशकों के उड़े होश, कई बड़े शेयरों में बिकवाली
घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स 372 अंक और निफ्टी 109 अंक टूट गया, जबकि फार्मा और मेटल शेयरों में सीमित खरीदारी देखने को मिली।

मुंबई। आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टरों में बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 372.10 अंक (0.48 प्रतिशत) टूटकर 76,728.37 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 109.75 अंक यानी 0.46 प्रतिशत नीचे 23,946.25 अंक पर आ गया। वृहत बाजार में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.38 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.62 प्रतिशत गिर गया। ऑटो, बैंकिंग, वित्त, आईटी, तेल एवं गैस, रसायन, मीडिया और एफएमसीजी सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। फार्मा, धातु और स्वास्थ्य सेक्टरों में लिवाली देखी गयी।

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर सवा तीन फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा का पौने दो फीसदी और मारुति तथा इंडिगो के शेयर दो प्रतिशत से अधिक गिर गये। अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर और अडानी पोर्ट्स के शेयर एक से डेढ़ प्रतिशत के बीच टूटे। भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक और इंफोसिस के शेयर भी नीचे बंद हुए। इटरनल, ट्रेंट, बीईएल और एनटीपीसी के शेयर एक से डेढ़ प्रतिशत की बढ़त में रहे। पावरग्रिड, सन फार्मा, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों के $100 प्रति बैरल पहुंचने से भारतीय शेयर बाजारों...
धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई की जांच और पैलेट गन इस्तेमाल पर मांगा जवाब
जलदाय मंत्री ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन
एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प