वैश्विक दबाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, इन कंपनियों में दिख़ा एक्शन

निफ्टी 23,123 के स्तर पर बंद

वैश्विक दबाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, इन कंपनियों में दिख़ा एक्शन
इजरायल-ईरान तनाव और वैश्विक बाजारों में बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 719 अंक टूटकर अप्रैल के बाद के निचले स्तर पर आ गया। रियल्टी, धातु और आईटी सेक्टरों में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों को बड़ा झटका लगा।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक करीब एक प्रतिशत नीचे बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 719.08 अंक (0.97 प्रतिशत) टूटकर 73,524.26 अंक पर बंद हुआ। यह इस साल 02 अप्रैल का बाद का निचला स्तर है। वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संकट गहराने से दूसरे एशियाई और यूरोपीय बाजार लाल निशान में रहे, जिसका असर घरेलू बाजारों पर देखा गया। इजरायल के ईरान पर ताजा हमलों से निवेश धारणा कमजोर हुई है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 243.70 अंक यानी 1.04 प्रतिशत लुढ़ककर 23,123 अंक पर बंद हुआ। यह इसका भी 06 अप्रैल के बाद का निचला स्तर है। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.93 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.92 प्रतिशत टूट गया। स्वास्थ्य को छोड़कर सभी सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी और धातु समूहों के सूचकांक दो प्रतिशत से ज्यादा गिर गये। वित्त, ऑटो, आईटी, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और रसायन समूहों के सूचकांक एक से दो प्रतिशत तक फिसल गये।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर सवा तीन फीसदी लुढ़क गया। इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी के शेयर दो से ढाई प्रतिशत तक टूटे। टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स के शेयर एक से दो प्रतिशत तक की गिरावट में रहे। आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, आईटीसी, एक्सिस बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी लाल निशान में रहे। पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक पौने दो प्रतिशत चढ़ा। टेक महिंद्रा और बीईएल में भी एक प्रतिशत से ज्यादा तेजी रही। भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और एनटीपीसी के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें
पटना के चर्चित खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की तलाश में एसआईटी छापेमारी कर रही...
मालवीय नगर अग्निकांड में गरीब शेफ पर इल्जाम डालकर बड़े लोगों को बचा रही सरकार, अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे : आप
काले कपड़े पहन सफाईकर्मियों का अनूठा विरोध, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
TMC को बड़ा झटका : सुखेंदु शेखर रॉय ने छोड़ा साथ, राज्यसभा से भी दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए विभागीय डाटाबेस के NATGRID से एकीकरण पर जोर,  विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा
राजस्थान कांग्रेस में गहलोत-पायलट सोशल मीडिया युद्ध तेज, पार्टी में उथल-पुथल
नेतन्याहू के पास अमेरिका-ईरान समझौता स्वीकारने के अलावा कोई विकल्प नहीं : डोनाल्ड ट्रंप