जीडीपी के आंकड़ों से पहले लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 961 अंक गिरकर 81,287 अंक पर बंद

बाजार में कोहराम: जीडीपी आंकड़ों से पहले सेंसेक्स 961 अंक टूटा

जीडीपी के आंकड़ों से पहले लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 961 अंक गिरकर 81,287 अंक पर बंद

जीडीपी आंकड़ों की घोषणा से पहले निवेशकों की घबराहट के कारण घरेलू शेयर बाजार धराशायी हो गया। सेंसेक्स 961 अंक गिरकर चार सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया, वहीं निफ्टी भी 1.25% लुढ़क गया। आईटी को छोड़कर ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारी बिकवाली रही, जिससे बाजार में चौतरफा गिरावट दर्ज की गई।

मुंबई। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों से पहले शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 961.42 अंक (1.17 प्रतिशत) गिरकर 81,287.19 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक भी 317.90 अंक यानी 1.25 प्रतिशत लुढ़ककर 25,178.65 अंक पर रहा। यह दोनों सूचकांकों का लगभग चार सप्ताह का निचला स्तर है। बाजार में यह गिरावट जीडीपी के आंकड़े जारी होने से ठीक पहले दर्ज की गयी है। जीडीपी के सरकारी आंकड़े आज ही जारी होने हैं। 

आईटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और मीडिया समूहों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। रियलटी, ऑटो, एफएमसीजी, धातु, फार्मा, बैंकिंग, स्वास्थ्य और रसायन समूहों पर अधिक दबाव रहा। 

मझौली और छोटी कंपनियों में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.06 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.10 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, मारुति सुजुकी, सनफार्मा, हिंदुस्तान यूनीलिवर और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर दो से ढाई प्रतिशत के बीच गिर गये। अडानी पोर्टस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, टाटा स्टील, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और बीईएल के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच टूटे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, टाइटन और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाल निशान में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और ट्रेंट के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में बंद हुए। इंफोसिस में भी तेजी रही।

 

Read More किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 

Post Comment

Comment List

Latest News

त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य  त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
त्रिपुरा में मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने विधानसभा में बताया कि अप्रैल 2023 से अब तक NLFT और ATTF के...
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण 
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
इराकी मिलिशिया को बड़ा झटका: कताइब हिज़बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अबू अली अल अस्करी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत, ईरानी सरकार ने की पुष्टि