शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 539 अंक लुढ़का; निफ्टी भी 24,100 के नीचे बंद

सेंसेक्स और निफ्टी 8 दिन के निचले स्तर पर

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 539 अंक लुढ़का; निफ्टी भी 24,100 के नीचे बंद
कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार में अंतिम समय में बिकवाली हावी रहने से बीएसई सेंसेक्स 539.35 अंक टूटकर 76,933.59 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 116.90 अंक गिरकर 24,090.85 के स्तर पर आ गया। बैंकिंग, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में गिरावट से बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को अंतिम समय में बिकवाली तेज होने से बीएसई का सेंसेक्स 539.35 अंक (0.70 प्रतिशत) लुढ़ककर 76,933.59 अंक पर आ गया। बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही है। विशेषकर, बाजार बंद होने से ठीक पहले दिग्गज कंपनियों के शेयर अचानक तेजी से गिर गये। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 116.90 अंक यानी 0.48 प्रतिशत नीचे 24,090.85 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का आठ दिन का निचला स्तर है।

वृहत बाजार में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.10 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.13 प्रतिशत फिसल गया। सेक्टर आधारित सूचकांकों में बैंकिंग, एफएमसीजी, आईटी, धातु, मीडिया और तेल एवं गैस समूहों में गिरावट रही। फार्मा, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में तेजी देखी गयी।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयर दो प्रतिशत गिरे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी, इंफोसिस, इंडिगो, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनीलिवर, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूटे। बजाज फाइनेंस, इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक के शेयर भी नीचे रहे। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर पौने दो फीसदी के करीब मजबूत हुआ। आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बीईएल और अडानी पोर्ट्स के शेयर ऊपर बंद हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर