लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा उछला, इन शेयरों पर रखें नजर

शेयर बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत

लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा उछला, इन शेयरों पर रखें नजर

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी जारी रही। सेंसेक्स 250 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी मजबूत रहा। ऑटो, मीडिया, फार्मा शेयरों में खरीदारी दिखी। सार्वजनिक बैंक दबाव में रहे।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा और बीएसई का सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा चढ़ गया। सेंसेक्स 144.25 अंक की तेजी के साथ  84,210 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 263.72 अंक (0.31 प्रतिशत) ऊपर 84,329.47 अंक पर था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 55.35 अंक की बढ़त के साथ 25,922.65 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 83.60 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 25,950.90 अंक पर रहा। ऑटो, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों के शेयरों में ज्यादा तेजी रही। सार्वजनिक बैंक अकेला ऐसा क्षेत्र रहा जिसमें फिलहाल गिरावट है।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, इटरनल, टीसीएस और टाटा स्टील के शेयर ऊपर चल रहे थे जबकि एचडीएफसी बैंक बजाज फाइनेंस भारतीय स्टेट बैंक और एशियन पेंट्स में गिरावट थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल
Rajasthan Sampark पोर्टल पर 15 अप्रैल 2026 तक शिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली। उपलब्ध आंकड़ों के...
दिग्गज कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली, प्रमुख सूचकांक टूटे, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
पीसीसी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, व्यास को अर्पित की पुष्पांजलि
19 अप्रैल को चलेगी स्पेशल ट्रेन, रामदेवरा आवागमन में यात्रियों को विशेष सुविधा
महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय सर्वसम्मति से हो, इसका श्रेय विपक्ष को देने को भी मैं तैयार हूं : मोदी
यूक्रेन की सेना में विदेशी भर्ती का खुलासा: पोलैंड सीमा पर कोलंबियाई नागरिकों की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जयपुर में सजेगा ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 : जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रैल तक आयोजन, तैयारियों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश