लाल निशान में खुला शेयर बाज़ार : 157 अंक की बढ़त के साथ 73,477 पर खुला सेंसेक्स, इन शेयरों में दिखेगा एक्शन

बाजार अपडेट: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

लाल निशान में खुला शेयर बाज़ार : 157 अंक की बढ़त के साथ 73,477 पर खुला सेंसेक्स, इन शेयरों में दिखेगा एक्शन

विदेशी बाजारों के मिश्रित संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 419 अंक तक लुढ़क कर 72,900 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी में भी कमजोरी देखी गई। रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बिकवाली रही, हालांकि आईटी और मेटल सेक्टर ने बाजार को संभालने की कोशिश की।

मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 157.97 अंक ऊपर 73,477.53 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही लाल निशान में लुढ़क गया। एक समय यह 419 अंक की गिरावट के साथ 72,900 अंक तक उतर गया था। खबर लिखे जाते समय यह 165.52 अंक (0.23 प्रतिशत) नीचे 73,154.03 अंक पर था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 67.20 अंक की तेजी में 22,780.30 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 34.90 अंक यानी 0.15 प्रतिशत गिरकर 22,678.20 अंक पर था। आईटी, धातु और सार्वजनिक बैंकों में तेजी देखी गई जबकि फार्मा, स्वास्थ्य, तेल एवं गैस, निजी बैंक, रसायन और मीडिया समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, सनफार्मा अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच टूटे। वहीं, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, टाइटन और इन्फोसिस के शेयरों में फिलहाल तेजी बनी हुई है।


 

Read More जयपुर के सर्राफा बाजार में पहले दिन खरीदारी सुस्त, ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में गिरावट

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद
यमुना जल समझौते में राजस्थान के लिए अहम प्रगति। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से हरियाणा ने सहमति दी। परियोजना...
जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत