चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार: सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 74,608 पर खुला, इन शेयरों में दिखा एक्शन

गिरावट के बाद संभले सेंसेक्स और निफ्टी

चार दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार: सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 74,608 पर खुला, इन शेयरों में दिखा एक्शन
चार दिनों की सुस्ती के बाद घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। वैश्विक तेजी के सहारे सेंसेक्स 74,608 और निफ्टी 23,501 के पार पहुंच गया। धातु और तेल-गैस शेयरों में जबरदस्त उछाल रहा, जबकि एशियन पेंट्स ने 4.48% की बढ़त के साथ नेतृत्व किया।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार चार दिन की गिरावट से उबरने में कामयाब रहे और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 49.74 अंक (0.07 प्रतिशत) चढ़कर 74,608.98 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 121.70 अंक यानी 0.52 प्रतिशत ऊपर 23,501.25 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों प्रमुख सूचकांक पांच सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए थे।

वृहत बाजार में ज्यादा तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.22 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.64 प्रतिशत की बढ़त में रहा। ऑटो, आईटी, बैंकिंग, मीडिया और रियलिटी सेक्टरों में गिरावट रही। धातु शेयर का सूचकांक तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस सेक्टरों के सूचकांकों में भी अच्छी तेजी रही। एनएसई में जिन 3,378 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 1,960 के शेयर हरे निशान में और 1,300 के शेयर लाल निशान में रहे। अन्य 118 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित बंद हुए।

सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और अन्य 13 में बढ़त रही। एशियन पेंट्स का शेयर 4.48 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। टाटा स्टील में 3.63 प्रतिशत, बीईएल में 2.93, अडानी पोर्ट्स में 2.79, भारती एयरटेल में 1.78, एलएंडटी में 1.56, इंडिगो में 1.20 आईटीसी में 1.18 और टाइटन में 0.95 प्रतिशत की तेजी रही। ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी हरे निशान में रहे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 2.07 प्रतिशत टूट गया। पावर ग्रिड में 1.52 फीसदी, इंफोसिस में 1.51, टेक महिंद्रा में 1.25, टीसीएस में 1.21 और सनफार्मा में 1.16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। बजाज फिनसर्व, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नीचे बंद हुए। वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 0.84 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.67 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग 0.15 प्रतिशत चढ़ा। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.72 प्रतिशत ऊपर था जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.01 प्रतिशत फिसल गया।

Read More लाल निशान में खुले बाजार: सेंसेक्स 74,000 अंक से नीचे उतरा, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना