ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से गिरावट में बंद हुए शेयर बाजार, आईटी सेक्टर पर दबाव

सेंसेक्स 150 अंक टूटकर बंद

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से गिरावट में बंद हुए शेयर बाजार, आईटी सेक्टर पर दबाव
ईरान-अमेरिका तनाव और आईटी सेक्टर में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। भारी उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 73,832.55 पर और निफ्टी 53 अंक टूटकर 23,161.60 पर रहा। इंफोसिस और एचसीएल टेक जैसे आईटी शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव दिखा।

मुंबई। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने तथा आईटी सेक्टर में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का सेंसेक्स 150.63 अंक (0.20 प्रतिशत) नीचे 73,832.55 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 53.35 अंक यानी 0.23 प्रतिशत टूटकर 23,161.60 अंक पर रहा। दोनों प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत लाल निशान में हुई थी, लेकिन दोपहर से पहले वे हरे निशान में पहुंचने में कामयाब रहे। हालांकि आखिरी एक घंटे में फिर गिरावट में चले गये।

सेंसेक्स में आज 875 अंक का भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। यह नीचे 73,519 अंक तक और ऊपर 74,394 अंक तक गया। अमेरिका और ईरान के बीच इस सप्ताह तनाव बढ़ने से बाजार में निवेश धारणा कमजोर है। विशेषकर आईटी सेक्टर में बिकवाली देखी जा रही है। प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले वृहत बाजार में गिरावट अधिक रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.82 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

आईटी कंपनियों में बिकवाली से निफ्टी आईटी सूचकांक 1.62 प्रतिशत टूट गया। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रसायन, एफएमसीजी, सार्वजनिक बैंकों और रियल्टी सेक्टरों पर भी काफी दबाव देखा गया। मीडिया, फार्मा और निजी बैंकों के समूहों में निवेशकों ने विश्वास दिखाया। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर करीब पौने तीन फीसदी टूट गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इटरनल, बीईएल, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनीलिवर और एशियन पेंट्स के शेयर एक से दो प्रतिशत की गिरावट में रहे। इंडिगो, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी नीचे बंद हुए।

महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। कोटक महिंद्रा बैंक में एक फीसदी से अधिक की तेजी रही। सन फार्मा, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी के शेयर भी हरे निशान में रहे।

Read More हरे निशान में बंद हुआ बाजार : आईटी सेक्टर में गिरावट जारी, इन कंपनियों में दिखा एक्शन

Post Comment

Comment List

Latest News

अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
अल्बानिया की राजधानी तिराना में जैरेड कुशनर की पर्यटन परियोजना के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब बड़े राजनीतिक आंदोलन...
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद
'वोट चोरी' के बाद 'सीट चोरी', महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ शुरू करेंगे देशव्यापी अभियान : वेणुगोपाल
एकादशी पर गोविंद देवजी मंदिर में दिखा श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम, जल यात्रा का आयोजन