लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, आईटी और धातु कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

बाजार में रिकवरी: आईटी और मेटल शेयरों ने भरी उड़ान

लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, आईटी और धातु कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

वैश्विक तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार में बढ़त। पिछले सत्र की गिरावट के बाद आईटी, ऑटो और मेटल सेक्टर में तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने बढ़ाया निवेशकों का उत्साह।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। आईटी, ऑटो, फार्मा और धातु कंपनियों में जोरदार लिवाली के समर्थन से बीएसई का सेंसेक्स 50.15 अंक (0.06 प्रतिशत) ऊपर 82,276.07 अंक पर और निफ्टी-50 सूचकांक 57.85 अंक यानी 0.23 प्रतिशत चढ़कर 25,482.50 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक टूटे थे।

एफएमसीजी, सार्वजनिक बैंकों, रियलटी और तेल एवं गैस सेक्टरों की कंपनियों में बिकवाली का जोर रहा। अन्य एशियाई बाजारों में रही तेजी से शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में भी निवेश धारणा मजबूत रही। सेंसेक्स सुबह 732 अंक की बढ़त बनाता हुआ 82,957 अंक तक पहुंच गया था, लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट के दबाव में बाद में इसकी बढ़त सीमित रह गयी। 

बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में ज्यादा तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.66 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.94 प्रतिशत चढ़ गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील के शेयर ढाई फीसदी से ज्यादा चढ़े। टीसीएस में दो प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। इंडिगो, सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। बीईएल, एलएंडटी, पावरग्रिड, टाइटन, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी तेजी रही। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब सवा दो प्रतिशत गिर गया। भारतीय स्टेट बैंक, अडानी पोर्ट्स, इटरनल, भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर भी एक से दो फीसदी नीचे बंद हुए। कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक में भी गिरावट रही।

Read More अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मजबूत : डॉलर 92.67 पर पहुंचा, कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित