शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 314 अंक लुढ़का

शेयर बाजार में तीसरे दिन गिरावट

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 314 अंक लुढ़का

विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को दबाव में रहे और सेंसेक्स 313.70 अंक गिरकर 84,587.01 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 74.70 अंक फिसलकर 25,884.80 पर रहा। आईटी, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर में बिकवाली छाई रही, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गयी और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 313.70 अंक (0.37 प्रतिशत) टूटकर 84,587.01 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 74.70 अंक यानी 0.29 प्रतिशत गिरकर 25,884.80 अंक पर बंद हुआ। आईटी, एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, तेल एवं गैस और मीडिया सेक्टरों की कंपनियों में बिकवाली का जोर रहा। रियलिटी, बैंकिंग, फार्मा, धातु और स्वास्थ्य सेक्टरों की कंपनियों में लिवाली देखी गयी।

दिग्गज कंपनियों के उलट मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने विश्वास दिखाया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.56 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.19 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। एनएसई में जिन 3,214 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 1,596 के शेयरों में तेजी और 1,540 में गिरावट रही जबकि 78 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 24 के शेयर लाल निशान में और अन्य छह के हरे निशान में बंद हुए। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स में सबसे अधिक 1.62 फीसदी की गिरावट रही। ट्रेंट का शेयर 1.59 फीसदी, इंफोसिस का 1.25, पावरग्रिड का 0.99, एचडीएफसी बैंक का 0.92 और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 0.82 प्रतिशत टूट गया। 

कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, टीसीएस, टाइटन और सनफार्मा के शेयर भी आधा फीसदी से ज्यादा लुढ़क गये। मारुति सुजुकी, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनीलिवर और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे।  बीईएल का शेयर सेंसेक्स में सर्वाधिक 1.57 फीसदी की बढ़त में बंद हुआ। भारतीय स्टेट बैंक में 1.33 फीसदी, टाटा स्टील में 0.64 और इटरनल में 0.53 प्रतिशत की तेजी रही। 

Read More व्हाट्सएप पर एक मार्च से लागू हो जाएगा सिम बाइंडिंग: पहले की तरह नहीं काम करेगा ऐप, सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा व्हाट्सएप

विदेशों में एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट 0.87 फीसदी, हांगकांग का हैंगसेंग 0.69 फीसदी और जापान का निक्केई 0.07 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.12 प्रतिशत फिसल गया जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.11 प्रतिशत की बढ़त में था। 

Read More जीडीपी के आंकड़ों से पहले लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 961 अंक गिरकर 81,287 अंक पर बंद

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने...
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती