शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी: सेंसेक्स 566 अंक की बढ़त के साथ खुला, इन कंपनियों पर रखें नज़र

बाजार की रफ़्तार: वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 500 अंक उछला

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी: सेंसेक्स 566 अंक की बढ़त के साथ खुला, इन कंपनियों पर रखें नज़र

विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजार गुलजार है। गुरुवार को सेंसेक्स 500 अंकों की तेजी के साथ खुला, जबकि निफ्टी भी 24,300 के पार निकल गया। आईटी और मेटल सेक्टर में जोरदार लिवाली से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक से अधिक की बढ़त में खुला। सेंसेक्स 566.32 अंक चढ़कर 78,677.56 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 266.73 अंक ऊपर 78,377.97 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 153.90 अंक की बढ़त में 24,385.20 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 79.45 अंक की मजबूती के साथ 24,310.75 अंक रहा।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता दोबारा शुरू होने की उम्मीद में निवेशकों ने शेयर बाजार में जोखिम उठाया है। दूसरे एशिया शेयर बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी बनी हुई है। घरेलू बाजारों फार्मा और स्वास्थ्य समूहों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में रहे। धातु और आईटी सेक्टर में लिवाली सबसे अधिक देखी जा रही है। बैंकिंग, वित्त, रियलटी, मीडिया और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांकों में भी अच्छी तेजी बनी हुई है।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, इंफोसिस, एलएंडटी, इटरनल, टेक महिंद्रा, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और बीईएल के शेयर एक से दो प्रतिशत तक ऊपर चल रहे हैं। वहीं, सनफार्मा, टाइटन, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एएनटीएफ का तस्करों पर शिकंजे की गोल्डन जुबली : छह माह में 50 इनामी सलाखों के पीछे, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी एएनटीएफ का तस्करों पर शिकंजे की गोल्डन जुबली : छह माह में 50 इनामी सलाखों के पीछे, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी
एनटीएफ ने गुजरात के पचास हजार के दो इनामी अपराधियों समेत सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ ने बाड़मेर,...
आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन
अरावली गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में भव्य आयोजन : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की 135वी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई, पार्वती वर्मा टीम ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
महिला आरक्षण विधेयक के साथ परिसीमन विधेयक को जोड़ना केंद्र की बड़ी साजिश : कविता की चेतावनी-राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कम करने वाले कदम से जन आंदोलन का होगा जन्म 
अतिक्रमणों ने घोंट डाला साहबी नदी का दम, अब नदी से हो गई नाले में तब्दील
नए आपराधिक कानूनों के साथ न्याय की नई परिभाषा
आमेर में हाथी सवारी के खिलाफ गूंजा विरोध : चंचल की मौत ने बढ़ाई चिंता, जवाहर सर्किल पर जुटे पशु प्रेमी