लगातार दूसरे दिन शेयर बाजारों में गिरावट, आईटी कंपनियों पर दबाव, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

अमेरिकी आईटी बिकवाली का घरेलू बाजार पर असर

लगातार दूसरे दिन शेयर बाजारों में गिरावट, आईटी कंपनियों पर दबाव, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

अमेरिकी बाजारों के दबाव में मंगलवार को सेंसेक्स 650 अंक से अधिक टूट गया। आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों, जैसे इंफोसिस और टीसीएस में भारी बिकवाली से निफ्टी भी 25,550 के नीचे फिसला।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 650 अंक से अधिक लुढ़क गया। सेंसेक्स 242.12 अंक की गिरावट में 83,052.54 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 653.17 अंक (0.78 प्रतिशत) नीचे 82,641.49 अंक पर था। 

अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को आईटी कंपनियों में बिकवाली का दबाव घरेलू बाजार पर भी देखा गया। सेंसेक्स में शामिल सभी चार आईटी कंपनियों के शेयर तीन प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 71.20 अंक गिरकर 25,641.80 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय तक 176.85 अंक यानी 0.69 प्रतिशत लुढ़ककर 25,536.15 अंक पर था। 

धातु और तेल एवं गैस सेक्टरों को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक नीचे चल रहे थे। आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, मीडिया, रसायन और रियलिटी समूहों में ज्यादा बिकवाली रही। 

Read More विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में फिर गिरावट, सेंसेक्स में आई 1000 अंक की गिरावट, इन कंपनियों पर रखें नज़र

सेंसेक्स की गिरावट में इंफोसिस, एयरटेल, टीसीएस, इटरनल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बजाज फाइनेंस का सबसे अधिक योगदान है। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर ऊपर चल रहे हैं। 

Read More नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार: बालिका सकुशल बरामद, पुलिस जांच शुरू

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या : शव को पेट्रोल व शराब से जलाया, हाथ पर लिखे नाम से हुई मृतक की पहचान प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या : शव को पेट्रोल व शराब से जलाया, हाथ पर लिखे नाम से हुई मृतक की पहचान
लोकेन्द्र मजदूरी कर के परिवार का पालन पोषण करता था। लोकेन्द्र की पत्नी सोमवती की पड़ोस में रहने बाले महेश...
केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला : गनमैन और ड्राइवर के साथ मारपीट, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी
एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी