शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट

बाजार अपडेट: सेंसेक्स 850 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट

ऑटो, बैंकिंग और आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स 852 अंक टूटकर 77,664 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 0.84% गिरकर 10 दिनों के निचले स्तर पर आ गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट रही, जबकि अडानी पोर्ट्स और सनफार्मा हरे निशान में बंद हुए।

मुंबई। ऑटो, बैंकिंग और आईटी सेक्टरों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार दूसरी गिरावट देख गयी और बीएसई का सेंसेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया। सेंसेक्स 852.49 अंक (1.09 प्रतिशत) टूटकर 77,664 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 205.05 अंक यानी 0.84 प्रतिशत नीचे 24,173.05 अंक पर रहा। यह दोनों सूचकांकों का 13 अप्रैल के बाद 10 दिन का निचला स्तर है।

सुबह के कारोबार में छोटी कंपनियों में लिवाली थी, लेकिन बाद में वहां भी बिकवाली हावी हो गयी। वृहद बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.71 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 प्रतिशत नीचे रहा। ऑटो, बैंकिंग, वित्त, आईटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा। धातु और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक भी लाल निशान में रहे। वहीं, फार्मा, स्वास्थ्य और मीडिया समूहों में लिवाली का जोर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर करीब सवा चार फीसदी टूटा। महिंद्रा एंड महिंद्रा में सवा तीन प्रतिशत, बजाज फिनसर्व तथा टेक महिंद्रा में करीब तीन फीसदी और इंफोसिस में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी और इटरनल के शेयर एक से दो प्रतिशत तक फिसल गये। टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन में भी गिरावट रही। अडानी पोर्ट्स का शेयर लगभग एक फीसदी ऊपर बंद हुआ। एलएंडटी, सनफार्मा, भारती एयरटेल और बीईएल के शेयर भी बढ़त में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

आवासन मण्डल में तबादलों पर रोक के बाद भी अभियंताओं का स्थानांतरण, आदेश जारी आवासन मण्डल में तबादलों पर रोक के बाद भी अभियंताओं का स्थानांतरण, आदेश जारी
तबादलों पर रोक के बावजूद राजस्थान आवासन मंडल ने ‘कार्य व्यवस्था’ के नाम पर 5 आवासीय अभियंताओं के दायित्व बदले।...
विजयेंद्र येदियुरप्पा ने बोला खड़गे पर हमला : प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तीजनक टिप्पणी करने पर की माफी की मांग, राजनीतिक अवसरवाद का लगाया आरोप
पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी सांसदों की पाकिस्तान को दो टूक : लश्कर-ए-तैयबा पर कार्रवाई की मांग, आतंकवाद की स्पष्ट शब्दों में की निंदा 
हीटवेव से बचाव के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी : आमजन से सतर्क रहने की अपील, अनावश्यक बाहर निकलने से बचे
प्रियांक खरगे का तीखा हमला : विपक्ष के साथ दोहरा बर्ताव कर रहा है चुनाव आयोग, सत्तारूढ़ दल पर दोहरे मानदंड अपनाने का लगाया आरोप 
जेसीटीएसएल कर्मचारी मांगों को लेकर करेंगे भूख हड़ताल, नई बसों की खरीद में हो रही देरी की मांग भी शामिल
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट