अमेरिकी आयात शुल्क की चिंता में लुढ़के शेयर बाजार; सेंसेक्स 1068 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

शेयर बाजार में कोहराम

अमेरिकी आयात शुल्क की चिंता में लुढ़के शेयर बाजार; सेंसेक्स 1068 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

अमेरिकी आयात शुल्क को लेकर वैश्विक अनिश्चितता के कारण घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट। बीएसई सेंसेक्स 1,068 अंक लुढ़ककर 82,225 पर बंद। निफ्टी 228 अंक गिरकर 25,424 पर रहा। आईटी सेक्टर सबसे अधिक प्रभावित। टेक महिंद्रा 6.5% तक टूट गया।

मुंबई। अमेरिकी आयात शुल्क में अनिश्चितता के कारण घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गयी और प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट में बंद हुए। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,068.74 अंक (1.28 प्रतिशत) टूटकर 82,225.92 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 228.35 अंक यानी 1.12 प्रतिशत लुढ़ककर 25,424.65 अंक पर रहा। 

अमेरिका में आयात शुल्क को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट रही जिसका असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिला। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में अपेक्षाकृत कम गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.32 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.55 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। 

अमेरिका में सोमवार को आईटी कंपनियों पर खासा दबाव रहा था। इससे निफ्टी आईटी सूचकांक 4.74 प्रतिशत टूट गया। रियलटी, रसायन और मीडिया सेक्टरों में भी ज्यादा गिरावट रही। ऑटो और निजी बैंकों के सूचकांक भी लाल निशान में रहे। धातु, एफएमसीजी, फार्मा, सार्वजनिक बैंकों, तेल एवं गैस और स्वास्थ्य सेक्टरों में तेजी रही। 

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर साढ़े छह फीसदी टूट गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज में छह प्रतिशत और इटरनल में सवा पांच प्रतिशत की गिरावट रही। इंफोसिस, टीसीएस और एलएंडटी के शेयर तीन से चार प्रतिशत नीचे बंद हुए। ट्रेंट और भारती एयरटेल के शेयर तीन फीसदी के करीब गिरे। 

Read More लगातार चौथे दिन शेयर बाजारों में दिख़ी तेजी: सेंसेक्स 510 अंक चढ़ा, इन शेयरों में दिख़ा ज़ोरदार एक्शन

एचडीएफसी बैंक, बीईएल और आईसीआईसीआई बैंक में एक से दो प्रतिशत की गिरावट रही। मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे। एनटीपीसी का शेयर 1.94 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। हिंदुस्तान यूनीलिवर, टाटा स्टील और पावर ग्रिड के शेयर भी बढ़त में रहे।

Read More चांदी 13,000 रुपए और शुद्ध सोना 4,200 रुपए महंगा, फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी 

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे