हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी कंपनियों और बैंकों में लिवाली, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन 

सेंसेक्स 75,750 के पार, आईटी शेयरों में उछाल

हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी कंपनियों और बैंकों में लिवाली, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन 
आईटी और निजी बैंकिंग सेक्टर में जोरदार लिवाली से शुक्रवार को शेयर बाजार में रौनक रही। सेंसेक्स 75,750 और निफ्टी 23,800 के रिकॉर्ड स्तर को छू गए। इंफोसिस और टीसीएस जैसे आईटी दिग्गजों में 3% तक की तेजी रही, जबकि रिलायंस और एसबीआई दबाव में दिखे।

मुंबई। आईटी सेक्टर की कंपनियों और निजी बैंकों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 98.38 अंक की बढ़त में 75,497.10 अंक पर खुला। खुलते ही कुछ देर के लिए यह लाल निशान में गया लेकिन फिर तुरंत वापस आ गया। खबर लिखे जाते समय यह 351.65 अंक (0.47 प्रतिशत) ऊपर 75,750.37 अंक पर था। आईटी सेक्टर में फिलहाल अच्छी लिवाली देखी जा रही है और निफ्टी आईटी सूचकांक ढाई फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है। एफएमसीजी, ऑटो, निजी बैंक और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांकों में भी तेजी बनी हुई है। तेल एवं गैस, धातु और रियलटी सेक्टर दबाव में हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 41.80 अंक चढ़कर 23,731.40 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 114.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,804.10 अंक पर रहा। सेंसेक्स में आईटी कंपनियों इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर करीब तीन फीसदी और टीसीएस का दो फीसदी ऊपर है। भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर और पावर ग्रिड के शेयरों में एक से दो प्रतिशत तक बढ़त है। भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट और इटरनल के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा नीचे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर