हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी और ऑटो सेक्टर में दबाव, इन शेयरों में दिखेगा एक्शन

उतार-चढ़ाव के बीच संभले सेंसेक्स और निफ्टी

हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी और ऑटो सेक्टर में दबाव, इन शेयरों में दिखेगा एक्शन
शुरुआती गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में लौट आए। सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार देखा गया, जिसमें धातु और फार्मा सेक्टर ने बढ़त का नेतृत्व किया। हालांकि, आईटी और ऑटो पर दबाव बरकरार है। रुपये की कमजोरी के बावजूद निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी, हालांकि आईटी और ऑटो सेक्टर की कंपनियों पर दबाव रहा।बीएसई का सेंसेक्स 119.90 अंक नीचे 74,439.34 अंक पर खुला लेकिन कुछ ही देर में हरे निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 180.07 अंक (0.24 प्रतिशत) ऊपर 74,739.31 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 17.10 अंक टूटकर 23,362.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 91 अंक यानी 0.39 प्रतिशत चढ़कर 23,470.55 अंक पर रहा।

प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में ज्यादा तेजी है। ऑटो, आईटी और मीडिया को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक फिलहाल हरे निशान में हैं। धातु में जबरदस्त तेजी है और इसका सूचकांक करीब ढाई फीसदी ऊपर है। स्वास्थ्य, फार्मा, तेल एवं गैस और एफएमसीजी सेक्टरों के सूचकांक भी अच्छी बढ़त में हैं। सेंसेक्स में एशियन पेंट्स का शेयर साढ़े चार फीसदी के करीब चढ़ गया। टाटा स्टील, बीईएल और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी दो से तीन प्रतिशत की बढ़त में हैं।

पावर ग्रिड में सबसे अधिक ढाई फीसदी की गिरावट रही। एनटीपीसी, टाइटन और मारुति सुजुकी के शेयर भी इस समय नीचे हैं। इस सप्ताह के पहले दो दिन शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गयी है। मंगलवार को दोनों प्रमुख सूचकांक दो प्रतिशत के करीब टूटकर पांच सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए थे। रुपये पर पिछले कुछ समय से जारी दबाव भी शेयर बाजारों में निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रहा है। कल रुपया 95.68 प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना